बुजुर्गों की पेंशन को लेकर भूपेंद्र हुड्डा का सरकार पर जुबानी हमला, बोले- बुजुर्गों को बेवजह किया जा रहा परेशान
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 02:15 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन को लेकर सियासी पारा चरम पर है और पहले आईएनएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने इस पर हरियाणा सरकार को जमकर कोसा तो अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की रडार पर हरियाणा सरकार नज़र आ रही है। पहले हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने और फिर अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत में सरकार पर इस बुजुर्गों की पेंशन को लेकर सियासी पारा और गर्म कर दिया। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र केवल जुमला था। परिवार पहचान पत्र और आय को लेकर बुजुर्गों को सरकार परेशान कर रही तो अन्य कई मुद्दों पर हुड्डा ने हरियाणा सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर तीर छोड़ दिए।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बहाने से बुजुर्गों की पेंशन पर डाका डाला जा रहा है। आय के आधार पर सरकार बुजुर्गों के मान सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। करीब लाखों बुजुर्गों की पेंशन को आय के आधार पर काटा गया। अब 75 हज़ार बुजुर्गों के खाते में कोई भी पेंशन का रुपया नहीं आ रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना भी एक तरह से चुनावी जुमला था, पहले घोषणा हुई कि सभी महिलाओं को मिलेगी, लेकिन अब स्लैब बना दिया गया।हरियाणा में सबसे ज्यादा बीपीएल कार्डों को काटने का काम सरकार ने किया।
वहीं हरियाणा में बढ़ते हुए अपराध पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में संगठित अपराध पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम साबित हुई। प्रदेश में हर दिन व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है, करीब 60 गैंग सक्रिय है। हरियाणा में कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। हुड्डा ने हरियाणा सरकार की शिक्षा नीति पर उठाए सवाल और कहा कि हरियाणा में पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया गया, स्कूलों में अध्यापकों की भर्तियां नहीं हो रही हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)