सोनीपत में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, प्लॉट पर बने कमरे में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:40 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव भैरा बाकीपुर में सेवानिवृत्त कंडक्टर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 68 वर्षीय बुजुर्ग अपने प्लॉट पर बने कमरे में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के अनुसार मृतक बुजुर्ग रोहतास रात को घर पर खाना खाने के बाद अपने प्लॉट पर बने कमरे में सोने के लिए गए थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोते समय उनका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच के दौरान रोहतास के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होती है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या किस उद्देश्य से की गई और आरोपी मृतक को जानता था या नहीं।
घटना की जानकारी मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कुंडली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा जा रहा है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)