सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मरीजों को परोसा कीड़े वाला दलिया

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 01:51 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी): हरियाणा के सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आने आई है, जहां मरीजों को कीड़े वाला दलिया परोस दिया गया, जिसके बाद मरीजों ने अस्पताल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। अस्पताल की इस लापरवाही के चलते अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने मीडिया से दूरी बनाते हुए सवालों से बचने की कोशिश की। वहीं परिजनों का कहना है कि वह जब इसकी शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने खाना फेंकने के सलाह देते हुए कहा कि ऐसा हो जाता है। बाद में उन्होंने परिजनों के सामने गलती मानी।

 

PunjabKesari

 

अस्पताल के आहार विशेषज्ञ बोले, कोई दान में देकर गया था दलिया

 

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मरीजों के पास भेजे गए दलिया में कीड़े मिले। इसके बाद हॉस्पिटल में दाखिल मरीजों ने कहा कि हम यहां ठीक होने के लिए आए हैं, लेकिन इस तरह का खाना खाकर और ज्यादा बीमार हो जाएंगे। वहीं जब डॉक्टर को इस मामले में शिकायत की गई तो पीएमओ ने मीडिया से दूरी बना ली।

 

PunjabKesari

 

अस्पताल के आहार विशेषज्ञ का कहना है कि काफी दिनों से हॉस्पिटल में गोविंद रसोई चलाई जा रही है। यह दलिया भी गोविंद रसोई के माध्यम से ही मरीजों को परोसा गया था। उन्होंने कहा कि यह दलिया कोई दान में देकर गया था। उन्होंने कहा कि यह रसोईया की गलती है कि उसने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह सब कुक की वजह से हुआ है। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static