हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रमोशन, 21 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति...जारी हुए आदेश
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 04:19 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के 21 कर्मचारियों के पदोन्नत किया गया है और विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा भवन, नई दिल्ली में कार्यरत प्रोडक्शन इंचार्ज अभिमन्यु को उप-अधीक्षक, ऑडिट शाखा में कार्यरत एपीओडी श्रीमती रेनू कुमारी को उप-अधीक्षक तथा फिल्म शाखा में कार्यरत प्रेस फेसिलिटी सहायक सोनू यादव को उप-अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी प्रकार, हरियाणा भवन, नई दिल्ली में कार्यरत वितरण सहायक श्री प्रमोद कुमार को उप-अधीक्षक, विज्ञापन शाखा में कार्यरत लेखाकार राजेश कुमार को सेक्शन इंचार्ज, रोहतक स्थित आरपीएलओ कार्यालय में कार्यरत ऑडिटर राम फूल को सहायक उत्पादन अधिकारी (वितरण), स्थापना शाखा में कार्यरत स्टोर सहायक-सह-लेखाकार सोनू को प्रोडक्शन इंचार्ज, हरियाणा भवन, नई दिल्ली में कार्यरत सेल्स मैनेजर कमल किशोर को वितरण सहायक तथा महानिदेशक कार्यालय के स्टाफ में कार्यरत कैशियर नवीन को प्रेस फेसिलिटी सहायक पद पर पदोन्नत किया गया है।
विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कुल 13 लिपिकों (क्लर्क) को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों में संदीप सिवाच, सुश्री दीप्ति चौधरी, रोहताश, शीतल, सोनू यादव, श्रीमती रेनू, नवीन कुमार, श्रीमती लता यादव, योगेश, जितेन्द्र, नितिन शर्मा, श्रीमती गीता रानी और महेश शामिल हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)