हरियाणा CET ग्रुप-C अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 09:37 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सीईटी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-C से जुड़े उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जिनकी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पहले पूरी नहीं हो सकी थी और जिनके एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए थे। आयोग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
CET GROUP C परीक्षा मे जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक नहीं हुई थी और एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए थे उन सभी अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है।
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) June 3, 2026
अभ्यर्थी अपने यूजर पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड देख सकते है।
अभ्यर्थी तय शेड्यूल के अनुसार ही बायोमेट्रिक हेतु आए।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया लंबित थी, वे अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में बायोमेट्रिक सत्यापन की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)