हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर्स को बड़ी राहत, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
punjabkesari.in Wednesday, Jul 23, 2025 - 09:00 AM (IST)
चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा सरकार ने राज्य में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स को बड़ी राहत देते हुए आंदोलन दौरान वर्कर्स और हैल्पर्स पर दर्ज मुकद्दमों को रद्द करने का फैसला लिया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2021-22 में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स ने आंदोलन किया था, जिस दौरान गुरुग्राम, दादरी और करनाल आदि में उन पर पुलिस केस बने थे। इस बारे आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुलिस मुकद्दमों को रद्द करने के लिए प्रतिवेदन दिए जिस पर सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ऐसे सभी मुकद्दमों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)