हरियाणा में अब हर किसी को आसानी से मिलेगा राशन,  सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानें क्या है खास

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 10:29 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा वासियों के लिए राशन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने काम तेजी से शुरू कर दिया है ताकि BPL राशन कार्ड धारकों को उनका पूरा राशन सही समय पर मिल सके और उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई धांधली बाजी ना हो। सरकार द्वारा प्रदेश के सभी डिपो संचालकों को 5-G OPS मशीन के साथ डिजिटल कांटा दिया जा रहा है। 

 
मिली जानकारी के अनुसार, मशीन और कांटा एक दूसरे से कनेक्ट होंगे। राशन का वजन पूरा होने पर ही राशन कार्ड धारक की स्कैनिंग हो सकेगी। POC मशीन पर कार्डधार की फिंगर की जगह आई स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी डिपो पर 15 जून तक नई मशीनें पहुंच जाएंगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों तथा डिपो संचालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मौजूदा समय में प्रदेश में 9,247 राशन डिपो हैं। डिपो से 40.69 लाख BPL कार्ड धारक राशन ले रहे हैं।   सरकार अब चार हजार से अधिक नए डिपो भी खोलने जा रही है, जिससे पात्र लोगों को घर से अधिक दूर राशन लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। लगभग 500 मीटर के दायरे पर ही डिपो की सुविधा होगी।


अभी तक जो मशीन डिपो संचालकों के पास थी, वह 2-G सिस्टम युक्त थी, जिसके चलते नेटवर्क की समस्या रहती थी और लोगों को राशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। बुजुर्ग लोगों की उंगलियों की रेखाएं मिट जाने की वजह से फिंगर प्रिंट की भी समस्या आ रही थी।  

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों की यह शिकायत रहती थी कि राशन डिपो संचालक कम राशन देता है। खाद एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नई मशीन और डिजिटल कांटा इस तरह की समस्या दूर कर देगा। Haryana News विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि राशन वितरण प्रणाली पर कड़ी नजर रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static