किसानों को बड़ी राहत: 12 कृषि यंत्रों पर 50% अनुदान, आवेदन की ये है लास्ट डेट
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 11:49 AM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 12 कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी तक अनुदान देगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अन्नदाता 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह 2026-27 के दौरान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लागू की जाएगी।
इस वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
बताया जा रहा है कि आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agri-haryana.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, मल्चर और स्ट्रॉ बेलर मशीन जैसे कई यंत्र शामिल हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)