घर के बाहर झाडू लगा रही थी महिला, तभी आ धमके बाइक सवार...पलक झपकते ही झपट ले गए सोने की चेन
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 04:15 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला नरेन्द्र नगर का है, जहां घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गले से सोने की चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी अचानक बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और पलक झपकते ही उसके गले से सोने की चैन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाशों की हरकत साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)