त्रिपुरा से आई शक्ति-समृद्धि और संस्कृति के प्रतीक की तस्वीर, बिप्लब देब ने पीएम मोदी को भेंट किया गदा

4/17/2024 10:15:13 PM

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को  त्रिपुरा के अगरतला में त्रिपुरा वेस्ट के लोकसभा प्रत्याशी बिप्लब कुमार देब के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा में प्रचंड बहुमत से हर सीट पर भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बिप्लब कुमार देब के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, त्रिपुरा पूर्व लोकसभा से प्रत्याशी महारानी कृति सिंह देब बर्मा सहित पार्टी के अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

बता दें कि बिप्लब कुमार देब हरियाणा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी हैं। बिप्लब कुमार देब ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गदा भेंट की, तो यहां पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विगत 10 वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को रेखांकित किया।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा पूर्वोत्तर भारत की अनदेखी की आलोचना की। उन्होंने सीपीएम और कांग्रेस के अवसरवादी होने पर निशाना साधा और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के साथ विजयी बनाने का आह्वान किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Saurabh Pal