बृजेंद्र के बाद बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में जल्द एंट्री, हिसार लोकसभा सीट और हुड्डा को लेकर कह दी बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 06:40 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल)गोहाना पहुंचे बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अगर कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। अगर दिल्ली में ज्वाइनिंग हुई तो कई हजार लोगों के साथ जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके अलावा आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मजबूती देने का काम करेंगे।

हिसार से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने पर कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था। जेजेपी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा की रिजर्व टीम है। बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर बीरेंद्र सिंह बोले कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वो चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वो सिटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी।

बेटे बृजेंद्र पर बोले बीरेंद्र सिंह

अपने पुत्र बृजेंद्र के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा अनुरूप मेल नहीं खाती थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वो जिस माहौल में रहे हैं, वहां पर कांग्रेस ही कांग्रेस रही है। वहीं आज की राजनीति का ऐसा समय आ गया है की खुशामद करने पर ये कहा जाता है कि उससे बढ़िया कोई आदमी नहीं है।

वहीं बीरेंद्र सिंह ने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका कोई भी मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा अनुरूप मेल नहीं खाती थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वह जिस माहौल में रहे हैं। वहां पर कांग्रेस ही  कांग्रेस रही है। वहीं आज की राजनीति का ऐसा समय आ गया है की खुशामद करने पर यह कहा जाता है कि उससे बढ़िया कोई आदमी नहीं है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static