''रावण दहन पर भी राजनीति''...दहन को लेकर भिड़े BJP- कांग्रेस के सर्मथक भिड़े, अंत में रावण का हुआ ये हाल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 09:28 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः हरियाणा में शनिवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में राज्य में सबसे ऊंचे 155 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। इससे पहले नायब सैनी ने लाडवा में दशहरे के कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक किया।

वहीं रतिया के गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में रावण दहन को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया। रामलीला कमेटी की तरफ से पूर्व सांसद और भाजपा उम्मीदवार रहीं सुनीता दुग्गल को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था।

यहां तभी कांग्रेस के नवनियुक्त विधायक जरनैल सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। कांग्रेस समर्थकों ने सुनीता दुग्गल को रावण का दहन नहीं करने दिया। तभी विधायक जरनैल सिंह रावण दहन करने आगे पहुंच गए। इस पर भाजपा समर्थक भड़क गए और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर रामलीला कमेटी ने खुद ही पुतले दहन करवा दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static