(VIDEO) खून के रिश्ते तार-तार ; जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:32 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश कुमार): फतेहाबाद जिले के भिरडाना क्षेत्र के गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर बेटे द्वारा अपने परिवार पर हमले करने की घटना सामने आई है। विवाद के चलते बेटा मंगत अपने 15-20 साथियों के साथ घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचा और परिवार पर जमकर पथराव किया, जिसमें माता-पिता और भाई-बहन समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना की धनीर रामपुरा में करीब 10 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर पिता देशराज और उनके बड़े बेटे मंगत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात करीब 11 बजे बेटा मंगत अपने 15-20 दोस्तों के साथ ढाणी पर पहुंचा और अचानक से अपने माता पिता व अन्य परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

इस घटना में परिवार के 5 लोग घायल हुए हैं। बुजुर्ग दंपति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  

वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों द्वारा पथराव करने और परिवार को पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।   

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static