भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरियाणा के तीन चेहरों को मिली जगह, लिस्ट में देखिए नाम
punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 02:48 PM (IST)

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने आज नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, विशेष आमंत्रितों और स्थायी आमंत्रितों को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों सहित 80 सदस्य हैं।
80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरियाणा के तीन चेहरों को जगह मिली जिसमें हरियाणा से राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं। वहीं हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह विशेष आमंत्रित नियुक्त किए गए।
राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित भी होंगे जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभाओं और परिषदों में विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता शामिल हैं। इसके साथ राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष, राज्य प्रभारी/सह-प्रभारी, राज्य अध्यक्ष, राज्य महासचिव भी शामिल हैं।