अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने मांगें आवेदन, 55 ने जताई टिकट की इच्छा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 09:09 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा में अंबाला, पंचकूला व सोनीपत नगर निगम के चुनाव का बिगुल जल्द बज सकता है। इस बार मेयर पद का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा, जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने सुभाष बराला को प्रभारी बनाया है। बराला ने आज अंबाला में पदाधिकारियों की मीटिंग ली और चुनाव लडऩे में इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे।

अंबाला नगर निगम की 20 वार्डों में हदबंदी की गई है, जिस पर चुनाव लडऩे के लिए भाजपा की तरफ से 55 आवदेनकर्ताओं ने टिकट की इच्छा जताई है। सुभाष बराला ने कहा कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट दी जाएगी और विकास के मुद्दे पर यह चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा-जजपा गठबंधन पर फैसला दोनों पार्टियों का प्रदेश नेतृत्व फैसला लेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static