फतेहाबाद: आईजी कॉलेज निर्माण को लेकर जमीन के लिए e-भूमि पोर्टल पर मांगे आवेदन, किसान सीधे कर सकेंगे रेट तय

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 02:49 PM (IST)

फतेहाबाद (सुशील सिंघला) : हरियाणा सरकार शहर के भुना रोड स्थित राजकीय कॉलेज को नए सिरे से बनाने जा रही है। लगभग 7 साल पहले हुई मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कॉलेज को बस स्टैंड के पास नए बाईपास क्षेत्र में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 10 से 15 एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित की जानी है। 

एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अब तक बैठकें हो चुकी हैं। बैठक में कॉलेज प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे। मंगलवार को बैठक की गई, लेकिन अभी तक e-भूमि पोर्टल पर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि कुछ लोगों ने मंगलवार को कार्यालय में आकर आवेदन करने की इच्छा जताई है।

पोर्टल पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक आवेदन  

प्रशासन ने जमीन खरीद के लिए e-भूमि पोर्टल पर डिमांड डाल दी है। एसडीएम ने कहा कि इच्छुक जमीन मालिक 30 सितंबर तक e-भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी जमीन का रेट सरकार के साथ सीधे तय कर सकेंगे। सरकार को भी पसंद और रेट के आधार पर जमीन चुनने का विकल्प मिलेगा। रेट फाइनल होने के बाद ही आगे की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।

एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। यदि किसी को पोर्टल पर आवेदन करने में दिक्कत आती है तो वे एसडीएम कार्यालय आकर भी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासन उन्हें पूरा प्रोसेस समझाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही पोर्टल पर आवेदन आने शुरू हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static