Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने बनाई दो कमेटियां, कुलदीप बिश्नोई को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 07:55 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कुछ महीने शेष बचे हैं। वहीं विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल समेत सभी 3 केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली को बनाया गया है। हिसार से लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस समिति में कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static