भाजपा हाईकमान ने की संगठनात्मक नियुक्ति, ओपी धनखड़, संजय भाटिया व कैप्टन अभिमन्यु को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 10:09 PM (IST)

दिल्लीः भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 13 राज्यों में कई अहम पदों पर संगठनात्मक नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए की गई इन नियुक्तियों में हरियाणा के तीन नेताओं को अहम पदों पर नियुक्ति मिली है। 

भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु को असम राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी माने जाने वाले संजय भाटिया को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा खास बात यह कि सांसद रमेश विधूड़ी का टिकट काटने के बाद भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना कर अड्जस्टमेंट किया है। 

देंखें नियुक्तियों की पूरी लिस्ट-

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static