किसान आंदोलन: भाजपा नेता सुरेंद्र ने छोड़ी पार्टी, कहा-पहले किसान हूं, उनका साथ दूंगा

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 12:59 PM (IST)

सिरसा(सतनाम):  केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा तेजी से आक्रमक हो रहा है। पिछले लगभग तीन महीनों से किसानों द्वारा जारी प्रदर्शन दिल्ली में अब केंद्र सरकार के खिलाफ उबल रहा है।  वहीं हरियाणा में किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे और भाजपा नेता सुरेंद्र नेहरा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुरेंद्र नेहरा ने कहा कि वे किसानों के समर्थन में भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। अब वे किसानों के समर्थन में उनके आंदोलन का हिस्सा भी बनेंगे।
PunjabKesari
सुरेंद्र नेहरा ने कहा कि वे पहले किसान हैं, बाद में राजनेता। उन्होंने सरकार से अपील की कि वे किसानों की मांगें मान ले। नेहरा के कहा कि भाजपा में रहकर उन्होंने पांच साल गंवाए हैं। नेहरा ने बिजली मंत्री रंजीत सिंह पर भी निशाना साधा। बिना नाम लिए नेहरा ने कहा कि जिन्होंने किसानों के नाम पर चुनाव जीता, अब वे किसानों के समर्थन में नहीं आ रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static