भाजपा ने बनाया नायब सैनी को करनाल विधानसभा सीट से प्रत्याशी, सीएम ने जताया आभार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि हरियाणा की एक सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का उप चुनाव होना है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद करनाल की विधानसभा सीट खाली हो गई है। इसके बाद भाजपा ने नायब सैनी को यहां प्रत्याशी बनाया है। वहीं बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अभी हरियाणा विधानसभा के सदस्य नहीं है।

वहीं इसे लेकर सीएम सैनी ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा कि, "करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुझे भाजपा का प्रत्याशी बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार।"

PunjabKesari

गौरतलब है कि नायब सैनी बिना विधानसभा की सदस्यता के 6 माह तक ही मुख्यमंत्री के पद बने रह सकते हैं।  हलांकि लोकसभा चुनाव करीब 3 महीने बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव होना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static