मलेरकोटला से चला ट्रक करनाल में पकड़ा गया, तलाशी के दौरान जो मिला देख दंग रह गई पुलिस
punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 04:35 PM (IST)
करनाल : करनाल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गौ तस्कर एक ट्रक में 24 गायों को मलेर कोटला पंजाब से यूपी लेकर जा रहे थे। लेकिन करनाल के पास पुलिस ने इन ट्रक वालों को रुकवाया और इनसे पूछताछ की और ये कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए , जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी मलेर कोटला के रहने वाले हैं। वहीं गायों को गौशाला में भेज दिया गया है, बकायदा डॉक्टर्स से उन गायों का स्वास्थ भी चेक करवाया गया है। पुलिस ने यासिर अली और मोहम्मद यासीन के कब्जे से पुलिस ने 24 गाय बरामद की हैं, जिन्हें फिलहाल गौशाला में भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ दोनों को कोर्ट में पेश करके दोनों का दो दिन का रिमांड हासिल किया जाएगा। इनके बाकी साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा। ये भी तफ्तीश की जाएगी कि ये कहां - कहां किस तरीके से गायों की तस्करी करते हैं और उनके साथ और किस किस मिलीभगत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।