CM खट्टर ने ‘म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा’ अभियान का किया शुभारंभ

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 11:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा में आज भाजपा का ‘म्हारा हरयाणा-हरा भरा हरयाणा’ नामक अभियान का प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में पौधा लगाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधों पर राखियां बांधी और लोगों को इन्हें बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।

बता दें कि भाजपा का यह अभियान 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलेगा। अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर पूर्व विधायक पवन सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
कार्यकर्ताओं को पौधे लगाकर ‘सेल्फी विद ट्री’ के नाम से सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना है। यह अभियान जिला, मंडल और फिर बूथ स्तर पर चलाया जाएगा और 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ताओं को हर मंडल पर 1500 और हर बूथ पर कम से कम 25 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। कार्यकर्ताओं को केवल पौधे लगाने मात्र से ही संतुष्ट नहीं होना है, अपितु रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का भी प्रण लेना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Related News

static