हरियाणा में CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, रिश्वत पकड़ते ही ACB के जाल में फंसा... पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 02:02 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन कुरुक्षेत्र की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने घूस लेते हुए CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर को 5 लाख रुपये लेते हुए दबोचा। इंस्पेक्टर की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई जो अंबाला में तैनात था।
शिकायत के मुताबिक, इंस्पेक्टर खनन गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालने के बदले प्रति वाहन 10 हजार रुपए प्रतिमाह मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 सितंबर को प्रति वाहन 7 हजार रुपये लेने की बात पर डील तय हो गई। कुल 70 गाड़ियों की सूची तैयार की गई है। हर महीने 5 लाख रुपये घूस देने की बात पक्की हो गई।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को 5 लाख रुपये की रकम लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसीबी की कार्रवाई के बाद अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।मामले की जांच फिलहाल जारी है।