पंचकूला नगर निगम में भाजपा की जीत, कुलभूषण गोयल बने मेयर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 03:44 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): पंचकूला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। यहां से मेयर का चुनाव भाजपा उम्मीदवार कुलभूषण गोयल ने जीत लिया है। उन्होंने 2057 वोट से जीत हासिल की है। कुलभूषण गोयल को कुल 49860 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 47803 वोट मिले। वहीं किस वार्ड से कौन सा प्रत्याशी जीता, इसके लिए नीचे देखें-

यहां जाने किस वार्ड से कौन जीता

1. वार्ड नं 1 से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र लुबाना ने जीत हासिल की। नरेंद्र लुबाना 49 वोटों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने आजाद उम्मीदवार सुखदेव सिंह सूखा को हराया।
2. वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने जीत हासिल की। सुरेश कुमार वर्मा ने 598 वोटों के अंतर से जीत की हासिल। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अमन दत्त शर्मा को हराया।
3. वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल ने जीत हासिल की। रितु गोयल ने 401 वोटों के अंतर से जीत की हासिल। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी भावना गुप्ता को हराया।
4. वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने जीत हासिल की। सोनिया सूद ने 1200 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत की हासिल। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका हुड्डा को हराया।
5. वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी जय कौशिक ने जीत हासिल की। जय कौशिक ने 713 वोटों के अंतर से जीत की हासिल। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी नरेश रावल को हराया।
6. वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज वाल्मीकि ने जीत हासिल की। पंकज वाल्मीकि ने 568 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन की प्रत्याशी कविता बिडलान को हराया।
7. वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी उषा रानी ने जीत हासिल की। उषा रानी ने 1400 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत की हासिल। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी नीलम रानी को हराया।
8. वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने जीत हासिल की। हरेंद्र मलिक 1000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रविकांत स्वामी को हराया।
9. वार्ड नंबर 9 से भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कुमार ने जीत हासिल की। राजेश कुमार 485 से ज़्यादा वोटों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अंकुश निषाद को हराया।
10. वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की प्रत्याशी गुरमेल कौर ने जीत हासिल की। गुरमेल कौर 700 से ज़्यादा वोटों के अंतर से विजयी हुई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डिंपल लुम्बा को हराया।
11. वार्ड नंबर 11 से आजाद प्रत्याशी ओमवती पुनिया ने जीत हासिल की। ओमवती पुनिया 331 वोटों के अंतर से जीती। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी वैशाली कंसल को हराया।
12. वार्ड नंबर 12 से बीजेपी की प्रत्याशी सोनू ने जीत हासिल की। सोनू 323 वोटों के अंतर से जीती। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता देवी को हराया।
13. वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी सुनीत सिंगला ने जीत हासिल की। सुनीत ने 629 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवीन बंसल को हराया।
14. वार्ड नंबर 14 से भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी सुशील कुमार ने जीत हासिल की। सुशील कुमार 378 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीते। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी योगेंद्र क्वात्रा को हराया।
15. वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी गौतम प्रसाद ने जीत हासिल की। गौतम प्रसाद 276 से ज्यादा वोटों के अंतर से विजयी हुई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार को हराया।
16. वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार ने जीत हासिल की। राकेश कुमार वाल्मीकि ने 164 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दयाल सिंह को हराया।
17. वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षदीप चौधरी ने जीत हासिल की। अक्षदीप चौधरी ने 190 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जगजीत सोई को हराया।
18. वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सोही ने जीत हासिल की। संदीप सोही ने 1400 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमरिंदर सिंह को हराया।
19. वार्ड नंबर 19 से आजाद प्रत्याशी परमजीत कौर ने जीत हासिल की। परमजीत कौर ने 711 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय रानी बुद्धिराजा को हराया।
20. वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम ने जीत हासिल की। सलीम ने 718 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतवीर चौधरी को हराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static