कांग्रेस विधायक बत्रा के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, संविधान की प्रतियां लेकर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 06:14 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक में पोस्टर लगाने को लेकर 4 दिन पहले हुए विवाद में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार होते हुए भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा का पुतला फूंका और कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने हाथों में संविधान की प्रतियां ले कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। चार दिन पहले रेलवे रोड पर भाजपा की कार्यकर्ता पोस्टर चिपका मौजूदा कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा से 5 साल का हिसाब मांग रही थी। जिसको लेकर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया था।

विधायक का फूंका पुतला

भाजपा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता 4 दिन से सड़कों पर है। यही नहीं एक पुलिसकर्मी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने के भी आरोप है, जिसके तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। उसी कड़ी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी हाथों में संविधान की प्रतियां ले कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल भाजपा की महिला कार्यकर्ता चार दिन पहले रोहतक के रेलवे रोड पर पोस्टर चिपका रही थी, जिसमें रोहतक से मौजूदा कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा से 5 साल का हिसाब मांगा जा रहा था। तभी कांग्रेस के कार्यकर्ता आ गए और दोनों के बीच में कड़ी बहस हो गई, इसी दौरान कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा के बेटे सिद्धार्थ बत्रा भी वहां पहुंच गए। अब भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ बत्रा उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता SP आवास के सामने भी धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी हुई जिसका वीडियो विवरण हुआ था।

वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारी भी कांग्रेस से मिले हुए हैं, और तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी तो ऐसे कर्मचारियों को देख लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को खत्म करना चाहती है और कांग्रेस दलित भी होती है। इसलिए कांग्रेस बीजेपी की दलित कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि रोहतक से फिलहाल कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा है और उनके कार्यकर्ताओं से 5 साल का हिसाब मांग रही है। आखिर इन 5 साल में उन्होंने क्या किया इसका जवाब देने की बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ता महिला के साथ मारपीट करते हैं जो सबके सामने है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static