2024 में भी बनेगी BJP की सरकार, नड्डा भर रहे कार्यकर्ताओं में जोश: प्रवीण आत्रेय

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिन के हरियाणा प्रवास को पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार के काम प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के रास्ते पर सतत बढ़ रहा है। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन और सरकार के बीच तालमेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचें।

 

आत्रेय ने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया। हरियाणा में फैले भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंका। आज हरियाणा के युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। खेती को जोखिम फ्री करने के लिए केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को पूरी ईमानदारी से लागू किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के काम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करना और योजनाओं को जमीन पर उतारना साफ़ इशारा करता है कि 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static