BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा-टिकट वितरण में चली धनखड़ की मनमानी

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 06:10 PM (IST)

बहादुरगढ़( प्रवीण कुमार धनखड़): झज्जर जिले में भारतीय जनता पार्टी को झटके पर झटका लग रहा है। कल पूर्व मंत्री कांता देवी ने भाजपा को छोड़ा था। आज भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। नीना राठी और सतपाल राठी के जाने से बहादुरगढ़ में भाजपा कमजोर हुई है। दोनों ने टिकट वितरण और भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ पर गंभीर आरोप लगाए है। नीना राठी और सतपाल राठी ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ ने अपनी सीट जीतने के लिए झज्जर जिले की दूसरी सीटों के साथ टिकट वितरण में मनमानी और खिलवाड़ किया है। आप भी सुनिए क्या क्या आरोप लगाए हैं।

नीना राठी बहादुरगढ़ नगर परिषद में लगातार तीन बार से पार्षद हैं। इस बार तो नीना राठी निर्विरोध पार्षद बनी है। नीना राठी का कहना है कि भाजपा में महिलाओं को उनका हक देने का दावा तो किया जाता है लेकिन महिलाओं को उनका हक दिया नही जाता । उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के लिए भाजपा में बड़े नेता सिर्फ मनमानी करते हैं। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी और सर्वे सब दिखावा होता है। नीना राठी ने तो यहां तक कह दिया कि झज्जर जिले की चारों सीटें भाजपा हारने जा रही है।

नीना राठी और सतपाल राठी ने लिखित में इस्तीफा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजा है। वहीं सोमवार को दोनों नेता और भाजपा कार्यकारिणी के दूसरे सदस्यों और समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पुर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडा और सांसद दीपेन्द्र हुडा से दोनंो की बात हो चुकी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static