"राजनीति कंगना के बस की नहीं...समय रहते नाटक मंडली में वापस लौट जाएं", आक्रोशित किसानों ने दी नसीहत

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 04:27 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद किसानों पर सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आक्रोशित किसानों ने केवल कंगना रनौत बल्कि भाजपा की मुश्किलें सूबे बढ़ा दिया है।  

रेवाड़ी की अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप द्वारा आज भाजपा सांसद एवं फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार और कंगना रनौत के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करते हुए अपना रोष प्रकट किया।

रोष व्याप्त कर रहे किसान नेताओं ने कंगना रनौत के पुतले को भी आग के हवाले किया। किसान नेताओं ने भाजपा पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा है कि हरियाणा चुनावों में कंगना रनौत प्रचार के लिए आई तो वह काले झंडे दिखाकर उसका विरोध करेंगे। इसके साथ ही भाजपा का चुनाव में बहिष्कार भी करेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कंगना रनौत पर कार्रवाई की मांग भी की हैं। उन्होंने कंगना रनौत को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति उसके बस की बात नही है, इसलिए समय रहते वह अपनी नाटक मंडली में वापस चलीं जाए तो अच्छा रहेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static