बपदा के जोहड़ में मिला महिला का शव

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 12:49 PM (IST)

लाडवा (शैलेंद्र): लाडवा के गांव बपदा में शनिवार को गांव के ही जोहड़ में गांव की एक महिला का शव मिला। मामले की सूचना लाडवा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया गया।  मृतक महिला की पहचान गांव की पूजा पुत्री ओमप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। शनिवार सुबह गांववासियों ने जोहड़ में शव देखा तो मामले की जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने लाडवा पुलिस को सूचना दी गई।

सब-इंस्पैक्टर नरेश पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा गांव के ही एक व्यक्ति की सहायता से जोहड़ से शव को बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. भारत भूषण भी मौके पर पहुंच गए थे तथा मामले की जानकारी ली व मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए। लाडवा पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

मृतका के परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप 
मौके पर मृतक पूजा की माता मंजू ने बताया कि गत फरवरी माह में उन्होंने अपनी बेटी की शादी सोनीपत के अमित पुत्र तिलकराज के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए तंग करने लगे थे। पिछले करीब एक सप्ताह से वह ससुराल से अपने मायके गांव बपदा आई हुई थी। गत शुक्रवार रात्रि को उनकी बेटी पूजा खाना खाकर उनके पास सोई थी। शनिवार सुबह जब वह उठी तो उसकी बेटी पूजा घर पर नहीं थी जिसकी पूरे परिवार के लोगों ने तलाश की। कुछ देर बाद गांव के जोहड़ में शव होने की जानकारी मिली। जोहड़ से शव निकालने के बाद पता चला की शव उसकी बेटी पूजा का ही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static