कुरुक्षेत्र की डल्ला नहर में मिला बराड़ा के युवक का शव, 4 दिन से था लापता; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 08:43 AM (IST)

बराड़ा ( अनिल कुमार) : बराड़ा से पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव कुरूक्षेत्र में झांसा के समीप डल्ला नहर से बरामद हुआ है। गत 12 अगस्त को वह घर से कहीं चला गया था। चार दिन से परिजन गोताखोरों की मदद से ढूंढ रहे थे। लेकिन रविवार को जैसे ही उसका शव मिला तो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बराड़ा पुलिस ने शव को मुलाना एमएम अस्पताल में रखवाया है।

उल्लेखनीय है कि बराड़ा गांव वार्ड 9 निवासी सुरिन्द्र कौर पत्नी कुलबीर सिंह ने बराड़ा प़ुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास दो बच्चे हैं। जिनमें नवदीप कौर और 32 वर्षीय विश्वजीत सिंह शामिल है। 12 अगस्त बुधवार को उसका बेटा विश्वजीत सिंह घर में बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं बताया जा रहा है कि विश्वजीत धार्मिक प्रवृति का था और शायद मछलियों को आटे की गोलियां देने के लिए नहर पर गया होगा। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया होगा।वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया  जहा उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 

नहर किनारे मिली बाइक और सामान

वार्ड 9 पार्षद प्रतिनिधि सतिन्द्र सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को विश्वजीत के परिजनों को इस्माईलाबाद पुलिस की तरफ से सूचना मिली कि डल्ला माजरा के पास नहर किनारे एक बाइक, चश्मा और विश्वजीत का ड्राइविंग लाइेंसस मिला है। जिस पर वह परिजनों के साथ इस्माइलाबाद पहुंचे और पाया कि सारा सामान विश्वजीत का था। इसके बाद उन्हें विश्वजीत के नहर में गिरने की आशंका जताई गई और उन्होंने अपने स्तर पर खोताखोरों से संपर्क किया। खोताखोरों ने 13 अगस्त से ही विश्वजीत को नहर में ढूढऩा शुरू कर दिया। नहर किनारे जहां सामान मिला वहां से करीब डेढ़ किमी दूर डल्ला माजरा साइफन के पास रविवार को विश्वजीत का शव मिला।

अमेरिका से लौटकर कर रहा था खेतीबाड़ी

सतिन्द्र सिंह ने बताया कि विश्वजीत सिंह के पिता की वर्ष 2019 में मौत हो गई थी। उसके बहन की शादी हो गई और वह विदेश मे रहती है। विश्वजीत भी अमेरिका गया था और वहां पांच वर्ष काम करने के बाद वापिस बराड़ा आ गया। अब वह अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static