चंद्रमोहन से मिले वीरेश शांडिल्य, हिसार लोकसभा का चुनाव लड़ने पर समर्थन देने का सौंपा पत्र

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 07:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): विश्व हिन्दू तख्त व ब्राह्मण महापंचायत के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन को कहा कि यदि उन्हें कांग्रेस हिसार लोकसभा से टिकट देती है तो उनका संगठन विश्व हिन्दू तख्त व ब्राह्मण महापंचायत सहित एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया उन्हें समर्थन देगा। वीरेश शांडिल्य आज चंद्रमोहन को उनके निवास पंचकूला में मिले और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और साथ ही विश्व हिन्दू तख्त और ब्राह्मण महापंचायत की तरफ से उन्हें हिसार लोकसभा का चुनाव लड़ने पर समर्थन देने का पत्र सौंपा और शांडिल्य ने समर्थन पत्र की प्रति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे को भी समर्थन पत्र की प्रति भेजी। वीरेश शांडिल्य  ने कहा कि भजन लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा, पंजाब में आतंकवाद के खात्में की मुहिम छेड़े रखी और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह से मिलकर आतंकवाद का सफाया किया।

शांडिल्य ने कहा कि उनकी नजरों में भजन लाल व उनका परिवार देश भक्त है और चंद्रमोहन जैसे काबिल लोगों की देश की लोकसभा में जरूरत है। उन्होने कहा कि गांव का सरपंच दूसरी बार बनना मुश्किल है लेकिन चंद्रमोहन के पिता भजन लाल आदमपुर से लगातार दस बार विधायक रहे। चंद्रमोहन कालका से लगातार 4 बार विधायक रहे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनके द्वारा चलाए जा रहे सभी संगठन गैर राजनीतिक हैं और अगर हिसार से कांग्रेस चंद्रमोहन को टिकट देती है तो वह हिसार में खुलकर उनका प्रचार करेंगे और साथ ही शांडिल्य ने कहा कि जल्द ही हरियाणा की 9 सीटों पर व पंजाब की 13 सीटों पर ओर चंडीगढ़ की एक सीट पर विश्व हिन्दू तख्त व ब्राह्मण महापंचायत निर्णय लेगी कि किन उम्मीदवारों व किस पार्टी को समर्थन करना है इस पर बैठक करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static