Breaking: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 09:48 PM (IST)

पानीपत (सचिन मलिक) : पानीपत में हमलावार ने भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मिन्ना के साथ एक अन्य पर भी फायरिंग की गई थी। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव जागसी के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी के रहने वाले था। फिलहाल शहर के विकास नगर में रह रहा था। मृतक मिन्ना पहले जेजेपी पार्टी में था और विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर से जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को टिकट देकर अपना दावेदार बनाया था। लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिनों बाद ही रविंद्र जेजेपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को पार्टी से निष्कासित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static