BREAKING: शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग
punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 10:11 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : कुरुक्षेत्र जिले शाहबाद में शुक्रवार रात शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वारदात को अंजाम तब दिया जब वह सिगरेट पीने के लिए कार रोकी। आरोपियों ने ठेकेदार पर ताबडतोड़ 8 फायर किए। सूचना पाकर पाकर SP और DSP मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे शराब ठेकेदार चंडीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह सिगरेट के लिए कार से नीचे उतरा तो बाइक पर आए 2 बदमाशों ने उस पर किए राउंड फायर किए। बुरी तरह घायल ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)