Bribery Case: चंद पैसों के लिए पटवारी ने बेच दिया ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 08:07 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में एक बार फिर रिश्वतखोर पटवारी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा है। छछरौली तहसील में पटवारी अशोक कुमार ने 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने  रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। टीम आरोपी पटवारी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने उसकी जमीन का इंतकाल चढ़ाना था लेकिन पटवारी अशोक 2 साल से ये काम नहीं कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। 6 हजार रूपये में डील तय हो गई। जिसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई। जिसमें 3 दिन पहले ही अशोक पटवारी को 142 कैनल, 6 मरले जमीन का इंतकाल चढ़ाने के लिए 3 हजार रूपये दिए थे और 3 हजार रूपये दिए गए। 

विजिलेंस कर रही पूछपाछ

विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने उन्हें इस मामले की शिकायत दी थी। जैसे ही शिकायत करता अशोक पटवारी को रिश्वत के पैसे देने लगा तो हम मौके पर पहुंच गए और अशोक पटवारी को रिश्वत रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया अशोक पटवारी ने उनसे 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। 6 हजार रूपये में डील तय हो गई। आज जैसे ही वह रिश्वत लेने आया तो हमने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी पटवारी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static