पानीपत: शादी के 24 दिन बाद दुल्हन ने किया ये कांड, जान कर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 11:17 AM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। यहां शादी के 24 दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से कही चली गई। परिजनों ने दुल्हन के लापता होने की पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक घटना समालखा कस्बे के एक गांव की है। युवक ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 12 मार्च को पानीपत की ही युवती से हुई थी। 5 अप्रैल को पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जब उन्होंने उसके घर पर पूछताछ की तो उन्हें भी कुछ पता नहीं था। इसके बाद पति ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस विवाहिता को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static