टोहाना में बस पलटने का मामला: हिरासत में चालक-परिचालक, महिला सहित 3 लोगों की हुई थी मौत
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 03:27 PM (IST)
टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक लखविंदर और परिचालक जयविंद्र लहरिया को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि टोहाना के भोडी गांव के पास आज सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित 28 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस फतेहाबाद निवासी विशाल बिश्नोई की बताई जा रही है।
लोगों के अनुसार हादसे के समय बस को भोडी गांव निवासी लखविंदर पास में बैठा था, जबकि जयविंद्र लहरिया कंडक्टर बस चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)