नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 08:40 AM (IST)

बहादुरगढ़/फरीदाबाद(प्रवीण/ सूरजमल): फरीदाबाद व बहादुरगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने गणपति धाम में चल रही 5 रुपए के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। सिक्कों को एक महिला की मदद से होटल, टोल और दूसरी जगहों पर सप्लाई किया जाता था। टीम ने फरीदाबाद से एक इनोवा गाड़ी से 3 पुरुष व 1 महिला को अढ़ाई लाख रुपए के नकली सिक्कों सहित गिरफ्तार किया। आरोपी फरीदाबाद में सिक्के सप्लाई करने गए हुए थे।

डी.एस.पी. अजायब सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच बहादुरगढ़ लेकर पहुंची। आरोपी लोहे की प्लेट काटकर सिक्के बनाते थे और उस पर निकल पॉलिश कर सिक्के का रंग देते थे। फिर डाई की मदद से सिक्का बनाया जाता था। आरोपी इंडियन गवर्नमैंट मिंट नोएडा की फर्जी पर्ची लगाकर सिक्कों को सप्लाई करते थे।

अधिकारियों ने फैक्टरी में रखी मशीन, सिक्के व कच्चे माल को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले 3 माह में यहां से तैयार किए गए 30 करोड़ रुपए के नकली सिक्के विभिन्न जगहों पर सप्लाई किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static