हरियाणा में महंगा हुआ घर खरीदना, 12 फीसदी तक बढ़ी किफायती आवास की कीमतें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 04:43 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। लगभग 6 घंटे चली बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए जिनमें से 18 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।  

घर खरीदना हुआ महंगा

बैठक में किफायती आवास नीति-2013 में संशोधन को मंजूरी दी है। हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम 1975 की धारा ए के तहत बदलाव किए गए हैं। नीति में संशोधन का उद्देश्य किफायती आवास परियोजनाओं को प्रोत्साहन देना और लक्षित लाभार्थियों तक सही दरों पर घर उपलब्ध कराना है। राज्य में किफायती आवास की कीमत 12 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है। मंत्रिमंडल ने उद्योग संगठनों और डिवैल्पर्स से प्राप्त अनुरोधों का ध्यान रखते हुए यह कदम उठाया है। हरियाणा में अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं तहत अब अपार्टमेंट यूनिट्स की आबंटन दरों में औसतन 10 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static