कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर, ओम प्रकाश धनखड़ ने आवास पहुंचकर जाना हालचाल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैरों में फ्रैक्चर होने की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता व्यक्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि चोट लगने के कारण उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़ ने मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मुलाकात के दौरान विज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि अनिल विज लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों ने मंत्री को कुछ समय आराम की सलाह दी है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static