कैबिनेट मंत्री विज के ड्राइवर का बेटा ‘डंकी रूट’ से भेजा अमेरिका, 50 लाख की ठगी पर केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 12:34 PM (IST)

पानीपत: शहर के थाना पुराना औद्योगिक में डंकी रूट से मंत्री अनिल विज के ड्राइवर के बेटे को अमरीका भेजने के आरोप में पानीपत के 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को राकेश कुमार निवासी गोहाना ने बताया कि उनके साले के दोस्त जींद के पिल्लूखेड़ा निवासी मनोज कुमार ने उनकी मुलाकात पानीपत के ट्रैवल एजैंट कुलदीप से करवाई थी। एजैंट कुलदीप ने उनके बेटे नवीन को वैध तरीके से अमरीका पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए 50 लाख रुपए तय हुए। उसके बड़े बेटे प्रवीण ने कुलदीप को 5 लाख रुपए एडवांस दे दिए। अक्तूबर 2024 में एजेंट गोहाना स्थित उनके घर पहुंचा और नवीन का पासपोर्ट ले गया। इसके कुछ दिनों बाद पानीपत के

सनौली रोड पर एजेंट को 10 लाख रुपए दिए। इसके बाद भी अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाते रहे। 5 नवम्बर 2024 को नवीन को फ्रांस की फ्लाइट में बैठाया। एजेंट ने उसे डंकी रूट से मैक्सिको पहुंचा दिया और वहां से बॉर्डर पार करवाकर अमरीका में घुसपैठ करवा दी।

अमरीका में दाखिल होते ही वहां की बॉर्डर पुलिस ने नवीन को पकड़ लिया और 14 महीने तक डिटेंशन सेंटर में रखा। दिसम्बर 2025 में अमरीका सरकार ने उससे डिपोर्ट कर भारत भेज दिया। कुलदीप ने पंचाय में 1 महीने के अंदर पूरे पैसे लौटाने का वायदा किया। आरोपी बात से मुकर गया और फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static