चोरों के हौंसले बुलंद, मंत्री के फार्म हाउस में ही कर ली चोरी
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:21 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनके मन में पुलिस या सरकार का खौफ खत्म हो गया है। इसका जीता जागता उदाहरण बादशाहपुर थाना एरिया में देखने को मिला जहां चोरों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के फार्म हाउस को ही निशाना बना लिया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में सूरज कॉलोनी निवासी सतबीर यादव ने बताया कि वह कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के बेगमपुर खटोला स्थित फार्म हाउस की देखरेख करते हैं। यहां से बेगमपुर खटोला निवासी राहुल व जितेंद्र ने मंत्री के फार्म हाउस में लगे सबमर्सिबल की तार चोरी कर ली। जब यहां केयर टेकर ने सबमर्सिबल चलाने का प्रयास किया तो इस चाेरी का खुलासा हुआ जिसके बाद बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।