शादी समारोह में वेलवेट पार्किंग के नाम पर गाड़ियां चोरी करने वाला काबू
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 05:41 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को काबू किया है जो शादी समारोह में आने वाले मेहमानों की कार को वेलवेट पार्किंग के नाम पर गाड़ी की चाबी ले लेता था और गाड़ी लेकर फरार हो जाता था। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ सनम (उम्र साल) निवासी गांव रजोकरी,दिल्ली के रूप में हुई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी है तथा इसने नोटिंग बैंक्विट हॉल की पार्किंग से वेलवेट पार्किंग वाला बनकर गाड़ी की चाबी लेकर उपरोक्त अभियोग में कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, 1 मार्च को एक व्यक्ति ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि नोटिंग बैंक्वेट हॉल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसकी कार चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर चोरी करने के संबंध में 5 केस गुरुग्राम में, शस्त्र अधिनियम, चोरी करने के संबंध में 5 केस दिल्ली में और चोरी करने के संबंध में 1 केस सोनीपत में दर्ज है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुई 1 कार पुलिस ने जांच के दौरान बरामद की है।