कनाडा के नवीन गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के बने अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 10:44 AM (IST)
चंडीगढ़ ( चन्द्र शेखर धरणी) : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने कनाडा के श्री नवीन गुप्ता को संगठन का अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी द्वारा जारी पत्रांक ABUSM/2026/013 के अनुसार, नवीन गुप्ता की समाजसेवा, व्यापारिक क्षेत्र में सक्रियता और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।
संगठन देश के लगभग 30 करोड़ छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों तथा MSME उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत है। मंच ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन भी करवाया है। नवनियुक्त प्रवक्ता से अपेक्षा है कि वे संगठन के संविधान के अनुरूप व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा और संगठन विस्तार में भूमिका निभाएंगे।