गाय सामने आने से कार डिवाइडर से टकराई, बाल बाल बचा चालक व अन्य लोग
punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 10:45 AM (IST)
अंबाला: अंबाला छावनी में एक कार सिविल अस्पताल के सामने बिजली के पोल में जा टकराई थी अब वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे एक क्रेटा कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। मॉडल टाउन निवासी रामशरण अपने तीन परिजनों के साथ मॉडल टाउन से छावनी के पूजा विहार जा रहे थे। सुबह के समय तभी अचानक से एक गाय सिविल अस्पताल के सामने कट के पास आ गई।
गाड़ी को रामशरण चला रहे थे उन्होंने गाय को बचाने के लिए गाड़ी को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की मगर फिर भी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे चालक को मामूली चोट आई। वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई जहां उन्होंने घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं अम्बाला जगाधरी हाइवे को साफ कराया।