कार सवार ने महिला बाइकर को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घिसटती गई महिला व बाइक

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 07:55 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो) : गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर कार सवार द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर लगते ही बाइकर करीब 100 मीटर तक घिटसती गई। वहीं, महिला की बाइक करीब 200 मीटर दूर जा पहुंची। घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग कार सवार का कुछ अन्य बाइकर्स साथी ने पीछा किया और उसे ट्रैफिक सिग्नल पर रुकवाने का भी प्रयास किया, लेकिन कार सवार उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से फरार हो गया। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत मेंं आई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आरोपी चालक की पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, घायल महिला की पहचान सिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक को टक्कर मारने वाली कार का मालिक गाड़ी नहीं चला रहा था। यह खुलासा कार के मालिक मनीष ने खुद सामने आकर इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि वह गाड़ी नहीं चला रहा था। वह सेना में तैनात हैं और अभी असम में ड्यूटी पर है। गत रविवार को उनके दोस्त ने उनके परिवार से उनकी कार ली थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में तब पता चला जब वीडियो वायरल हुआ। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस प्रवक्ता संदीप का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

कार मालिक मनीष का कहना है कि रविवार को उसके दोस्त ने उससे कार ली थी। उसके परिवार ने उसे चाबी दी थीं। उसका नाम कल्याण है। वही कार चला रहा था। मनीष के बारे में तब पता चला जब मैंने वीडियो देखा और लोगों के फोन आए। बता दे कि सिया नाम की एक महिला बाइकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वो अपनी स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सिया ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह हुई।

 

पीड़ित बाइकर सिया ने बताया कि जब वह गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ बाइक चला रही थी। इस दौरान एक कार चालक उसका पीछा कर रहा था। बाइकर सिया ने कार चालक को अपनी बाइक से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर कार चालक ने गुस्से में आकर उसकी बाइक को साइड मारते हुए फरार हो गया। इसके बाद सिया के एक दोस्त ने उसका पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने कहा कि उसकी गलती नहीं है। सिया ने वीडियो शेयर कर गुरुग्राम पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन की मांग की।

 

वहीं सोशल मीडिया पर अमित नाम के यूजर ने दावा किया कि आरोपी चालक का नाम कल्याण बैंसला निवासी टीकरी पलवल का रहने वाला है। वह पलवल में जिम संचालक है। उसने कल्याण बैंसला की प्रोफाइल भी वीडियो में शेयर की है। बैंसला ने अपनी प्रोफाइल में खुद को कबड्डी खिलाड़ी बताया है। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static