खुलासा: लाकडॉउन में भी नहीं थमी हरियाणा सरकार के मंत्रियों की गाड़ी, रेलमपेल चलती रही

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 07:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): लॉकडाउन में जब लोग घरों के अंदर बंद थे और व्यापार से लेकर लोगों का सब काम धंधा ठप हो गया था, तब भी हरियाणा सरकार की गाड़ी सात माह तक रेलमपेल चलती रही। हरियाणा मंत्रिमंडल के लिए 2021-22 वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री के लिए 36, 30657 रुपये प्रति गाड़ी कीमत की चार गाडिय़ों की खरीद हुई, जबकि गृहमंत्री अनिल विज के लिए सबसे महंगी 65 लाख 75 हजार रुपये की मर्सिडीज गाड़ी खरीदी गई। विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के लिए भी सीएम की तर्ज पर 36, 30657 रुपये कीमत की एक गाड़ी खरीद की गई। लाकडॉउन में किसी का घर से बाहर निकलना व आना जाना बंद था, तब भी मंत्रियों ने हजारों किलोमीटर का सफर तय कर डाला और लाखों का तेल फूंक दिया।

यह खुलासा आरटीआई की जानकारी में हुआ है। स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत 27 जुलाई को सूचना मांगी थी, जिसमें पूछा गया था कि हरियाणा सरकार के मंत्रियों व मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी लोगों के लिए कितनी गाडिय़ां खरीदी गई हैं और जनवरी से जुलाई माह तक कितने किलोमीटर गाडिय़ां चली हैं और इनमें कितने रुपये का तेज खर्च आया है?

इसका जवाब सरकार की तरफ से भेजा गया है। जिसमें मुख्यमंत्री के लिए चार गाड़ी, गृहमंत्री के लिए एक मर्सिडीज गाड़ी, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, शिक्षामंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषिमंत्री जेपी दलाल, कोआपरेटिव मंत्री बनवारीलाल, राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, राज्यमंत्री अनूप धानक, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विपक्ष का नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के लिए एक-एक नई गाड़ी की खरीद की गई है। इन गाडिय़ों की खरीद हाल ही में नए वित्त वर्ष के दौरान दर्शाई गई है। अहम बात यह है कि सीएम से लेकर मंत्रियों व राज्यमंत्री की प्रत्येक गाड़ी 36,30657 में खरीदी गई है, जबकि गृहमंत्री अनिल विज की एक गाड़ी 65 लाख 75 हजार में खरीद हुई है, जो सबसे महंगी है। 

ये चली सीएम से लेकर मंत्री की जनवरी से जुलाई तक गाड़ी

पद का नाम किलोमीटर  तेल पर खर्च राशि
मुख्यमंत्री मनोहरलाल 20503 218114
परिवहनमंत्री मूलचंद शर्मा   88090     858527
विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता   51976      563572
गृहमंत्री अनिल विज     54260     477112
शिक्षामंत्री कंवरपाल   28287   879540
कृषिमंत्री जेपी दलाल     27980 296968
ओमप्रकाश यादव राज्यमंत्री     116456         1155360
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा   107988 1099656
बनवारीलाल कोआपरेटिव मंत्री   42918        515224
संदीप सिंह राज्यमंत्री 71814 822918
रणजीत सिंह बिजली मंत्री 91952        905905
अनूप धानक राज्यमंत्री         83624 827800
कमलेश ढांडा राज्यमंत्री 80950 863984
दुष्यंत सिंह चौटाला डिप्टी सीएम 27351 329617

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static