Weather Alert: हरियाणा में चलेंगी तूफानी हवाएं... आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, लोग रहें सावधान
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:12 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं तेज बारिश व ओले गिर सकते हैं। यहां ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह कल भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।
बता दें कि बीते दिन हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी देखने को मिली, जबकि हिसार में रात के समय जोरदार बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 31 मार्च को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। हरियाणा के करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है।राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 1.8 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। दिन के तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से ज्यादा है। यानी पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर करीब 19% अधिक बारिश हुई। मार्च महीने में रोहतक में सबसे ज्यादा 37.9 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रेवाड़ी में 36.8 मिमी, चरखी दादरी में 36.0 मिमी, भिवानी में 26.8 मिमी, पलवल में 23.0 मिमी बारिश हुई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)