ATM में फंसा कार्ड और खाली हो गया खाता, अंबाला में पुलिस जवान से  1.04 लाख की ठगी..ठगो ने खेला फर्जी ''हेल्पलाइन नंबर'' का खेल

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 02:41 PM (IST)

अंबाला शहर : बलदेव नगर फ्लाईओवर के नीचे कैनरा बैंक के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद हरियाणा पुलिस के एक जवान के खाते से 1.04 लाख रुपये निकाल लिये गए। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और उस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है, जिस पर काल करने के लिए एटीएम के अंदर कागज चिपका हुआ था।

नूंह जिले के गांव मांडीखेड़ा के कृष्ण कुमार हरियाणा पुलिस में सिपाही हैं। इन दिनों चार बटालियन एचएपी की तरफ से पंचकूला में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अगस्त को वह बस से अपने गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 12:25 बजे वह बलदेव नगर फ्लाईओवर के नीचे बस स्टैंड पर उतरे और जीटी रोड के साथ बने कैनरा बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे। रुपये निकालते समय उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड निकालने के प्रयास के बावजूद वह बाहर नहीं निकला।

इसी दौरान एटीएम कैबिन में लगे एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर पर काल करने को कहा गया। कैबिन में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें उस नंबर पर फोन करने के लिए कहा। कृष्ण कुमार ने अपने मोबाइल से दिए गए नंबर पर काल की। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने उन्हें एटीएम पर दो बार क्लियर बटन दबाने और पिन डालने को कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static