अंबाला में भयानक हादसे में एक साथ थमी पति-पत्नी की सांसें, हाईवे पर कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर और फिर...

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 11:06 AM (IST)

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अंबाला-कालांअम्ब हाईवे पर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पति 66 वर्षीय राजकुमार और उसकी 63 साल की पत्नी जसवंत कौर की हादसे में जान चली गई। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों पति पत्नी  शुक्रवार दोपहर गांव हमीदपुर अपने भांजे से मिलने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों पति पत्नी सड़क पर गिर गए और सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static