बस से उतरते वक्त चालक ने चला दी बस, बैलेंस बिगड़ने ने बुजुर्ग कारपेंटर टायर के नीचे आया, मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 08:09 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग कारपेंटर की बस से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के कुकुरवार गांव निवासी 65 वर्षीय महेश शर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले 40 सालों से बादशाहपुर इलाके में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, महेश शर्मा पेशे से कारपेंटर थे और कुछ दिनों पहले उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। शुक्रवार को वह अपने फ्रैक्चर हाथ का इलाज कराने के लिए बस में सवार होकर डॉक्टर के पास जा रहे थे। जैसे ही बस बादशाहपुर बस स्टैंड के पास पहुंची, महेश शर्मा उतरने लगे। इसी दौरान बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए अचानक बस आगे बढ़ा दी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए।

 

बस का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापरवाह बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static